किसानों के लिए सोसायटी में डी ए पी खाद पूर्ति के लिए पाटन विधानसभा के सोसायटियों में भाजपा कार्यकर्ता का ताला बंद विरोध प्रदर्शन

रानीतराई। सोसायटी में डी ए पी खाद की कमी के विरोध में पाटन विधानसभा के सोसायटी में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा किसानों को साथ लेकर ताला बंद विरोध प्रदर्शन किया गया । दक्षिण पाटन अंचल के बटरेल सोसायटी में ताला बंद कर किसानों के साथ भाजपा किसान मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया और अतिशीघ्र किसानों को सोसायटी के माध्यम से डी ए पी खाद उपलब्ध कराने की मांग किया गया प्रदर्शन में
पूर्व विधायक डा दयाराम साहू ने कहा की कांग्रेस सरकार किसान विरोधी है व्यापारियों के साथ मिलकर डी ए पी खाद व्यापारी को उपलब्ध करा रही किसानों की सोसायटी में नहीं जिससे किसान मजबूरी में ऊंचे दामों में खाद खरीदने मजबूर हो रहे , सरकार की किसान विरोधी कार्यों से किसान परेशान हाय और व्यापारी मालामाल , उन्होंने कहा की किसान हित में भाजपा कार्यकर्ताओ का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा ।
भाजपा मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने कहा की कांग्रेस सरकार किसानों को लूट रही है और व्यापारियों की जेब भर रहे है छत्तीसगढ़ के किसानों को लूट जा रहा है आज जब किसान को डी ए पी खाद की आवश्यकता है तब सोसायटी में खाद उपलब्ध न करा दुकानों में ऊंचे दामों पर खाद बेचवा रही है ।


प्रदर्शन मे पूर्व विधायक डा दयाराम साहू ,मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष नारद साहू , किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ,अभय राम ठाकुर ,छगन लाल साहू , रूपसिंह सिन्हा , टेमन छपहा , राजू साहू , योगी साहू ,परमेश्वर साहू ,सूरज निर्मलकर , आत्मा राम यादव , सहित अनेकों किसानगण वा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *