नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु को पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रमशिला साहू व पूर्व विधायक डा दयाराम साहू ने दी बधाई

आदिवासी समुदाय की बेटी को राष्ट्रपति निर्वाचित कर भारत ने इतिहास रच दिया है- रमशिला साहू

पाटन। पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रमशिला साहू जी ने भारत के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है। उन्होंने कहा द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी हैं। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और अमृत महोत्सव के इस अवसर पर, यह देश का सौभाग्य है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए ने एक कर्तव्यनिष्ठ, समाजसेवी, समर्पित, जनसेवी अनुसूचित जनजाति समुदाय वर्ग से आने वाली हमारी बहन द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया। आज वह देश के सबसे बड़े संवैधानिक पद पर निर्वाचित हो गई हैं। यह भारत के लोकतंत्र की खूबी है। अलग भाषा, अलग भेष, फिर भी अपना एक देश है। भारत अनेकों रंग में रंगा है और जनजातीय समाज हमारा प्रमुख अंग है। आज उसी समाज से आने वाली बहुमुखी प्रतिभा की धनी, आदरणीय द्रोपति मुर्मू जी अब भारत के राष्ट्रपति हैं। आदिवासी समुदाय की बेटी को राष्ट्रपति निर्वाचित कर भारत ने इतिहास रच दिया है, मैं हृदय से आदरणीया द्रोपदी मुर्मु जी को बधाई देती हूं ।

 पूर्व विधायक डा दयाराम साहू ने कहा की भारतीय जनता पार्टी ने मोदी जी के नेतृत्व में आदिवासी समुदाय की महिला नेत्री बहन द्रोपदी मुर्मु जी को भारत के सर्वोच्च पर राष्ट्रपति  निर्वाचित कर  महिला समाज को सम्मानित किया , राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई ,और माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी का आभार जिनके नेतृत्व में आज आदिवासी समुदाय से देश को प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने का सौभाग्य मिला है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *