पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम निपानी में घटित अतिसंवेदनशील घटना में कठोर कार्यवाही हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पाटन को तहसील साहू संघ पाटन के प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपा l ज्ञात हो कि ग्राम निपानी निवासी विजय साहू पिता यशवंत साहू को ग्राम के अश्वनी पांडे के द्वारा मारपीट कर उफनती नदी में फेंक दिया जिसके कि विजय साहू की मृत्यु हो गयी l विजय साहू अपने घर का एकलौता पुत्र था जिसके ऊपर परिवार का संचालन की पूरी जिम्मेदारी थी l उनका दो सन्तान और बूढ़े मां बाप के बुढ़ापे का सहारा था l अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा मिले और शासन के द्वारा सहायता राशि अतिशीघ्र प्रदान करने मांग किया गया l इस अवसर में दिनेश साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन, खेमलाल साहू महासचिव , राम नारायण साहू सचिव न्याय प्रकोष्ठ, छगन लाल साहू, प्रेमलाल साहू उपस्थित रहे l
निपानी में हुए घटना की जांच कर दोषी के ऊपर कार्यवाही करने साहू समाज ने सौपा ज्ञापन
