डूमरडीह में डॉ खूबचंद बघेल जी की 122 वी जयंती समारोह मनाया गया

उतई। सामुदायिक कुर्मी भवन डूमरडीह (उतई )में डॉ खूबचंद बघेल का 122 वी जयंती समारोह मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोतीलाल वर्मा थे। अध्यक्षता देव लाल वर्मा ने किया। विशेष अतिथि के रुप में भोलाराम वर्मा, देव प्रकाश आडिल ,श्रीमती हेमलता वर्मा उपस्थित थे। मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों द्वारा बघेल जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना किया।मुख्य अतिथि वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा की डॉ खूबचंद बघेल छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वप्न दृष्टा ,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लेखक , समाजसेवी और दिव्य महापुरुष बताया। कार्यक्रम में रविंद्र वर्मा(अध्यक्ष,नगर इकाई उतई),परमानंद वर्मा (कोषाध्यक्ष), मुकेश वर्मा( सचिव ),सुषमा वर्मा (महिला अध्यक्ष ),सुनीता वर्मा (सचिव) ,कौशल्या वर्मा,( पंच ),ईश्वर प्रसाद वर्मा, मुकेश वर्मा( अध्यक्ष डूमरडीह ),गणेश राम धुरंधर, लोकनाथ वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, महेश वर्मा ,नंदराम वर्मा ,उमेश्वरी धुरंधर, कांति वर्मा लेखा वर्मा, त्रिवेणी वर्मा, टोमेश्वरी वर्मा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *