रोशन सिंह@उतई ।शालेय जिला स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट चयन स्पर्धा 14-17-19 वर्ष बालिका वर्ग शा उ मा वि मतवारी के खेल मैदान में बुधवार को समपन्न हुआ।चयन स्पर्धा में दुर्ग, पाटन धमधा एवं बीएसपी की खिलाड़ी बालिकाओं ने हिस्सा लिया।मुख्य अतिथि मतवारी की सरपंच केशरी साहू ने बालिकाओं के क्रिकेट खेल के प्रति बढ़ती दिलचस्पी पर खुशी जाहिर किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मतवारी स्कूल के प्राचार्य बी के गांन ने पढ़ाई के साथ बच्चों के खेलने से उनके अच्छे स्वास्थ्य पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर मतवारी के पीटीआई अशोक रिगरी, उमरपोटी के पीटीआई टुम्मन देवांगन, वैशाली नगर की पीटीआई अरुणा बनाईत, धमधा से पवन यादव, बालक दास डाहरे व तिवारी सर पाटन ब्लॉक से भवानी शंकर की उपस्थिति रही।चयनित बच्चे संभागीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होगे।जिसका आयोजन 14-17 वर्ष का कवर्धा मे 30 जुलाई को तथा 19 वर्ष का 10 अगस्त को बेमेतरा मे प्रस्तावित है।
जिला स्तरीय शालेय टेनिस बाल क्रिकेट चयन स्पर्धा सम्पन्न
