रोशन सिंह@उतई । नगर पालिका निगम रिसाली अंतर्गत पुरैना वार्ड 39 में काली माता चौक शेखर बघेल गली में छ ग शासन के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के अनुसंशा पर गली सीमेंटीकरण के लिए 7 लाख 68 हजार रुपए की स्वीकृति दिलाया गया जिसका भूमिपूजन कर कार्य शुभारंभ किया गया ।इस अवसर पर पुरैना के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रभारी पी श्यामल राव, नव मनोनित एल्डरमैन जी राहुल राज छाया पार्षद ममता कुमारी उत्कल सेवा समिति अध्यक्ष शेखर बघेल एवं समस्त मोहल्लेवासी उपस्थित थे।गली सीमेंटीकरण के कार्य के लिए वार्ड वासियों ने विधायक एवं प्रदेश के गृहमंत्री माननीय ताम्रध्वज साहू जी के प्रति आभार प्रकट किए है।
पुरैना वार्ड में गली सीमेंटीकरण के लिये राशि स्वीकृत किये जाने पर वार्डवासियों ने गृह मंत्री के प्रति आभार जताया
