- मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम।
विक्रम शाह ठाकुर@कुम्हारी। निकटवर्ती ग्राम ढाबा में बुधवार को गुरुनानक एग्रीकल्चर इंडिया प्रा लि में कार्यरत बलराम चक्रधारी (22 वर्ष) पिता मस्तराम चक्रधारी की लेज़र मशीन में दबने से मौत हो गई। मृतक विगत 3 वर्षों से फैक्ट्री में कार्य कर रहा था। मृतक के तीन भाई बहन हैं एवं पिता मजदूरी का काम करते हैं। घटना के बाद मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर करीब घंटे भर चक्काजाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना प्रभारी पी डी चंद्रा मौके पर पहुंचे। इसके पश्चात पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझा कर सड़क खाली करवाया।
