केसरा और बोरेन्दा में NGGB के माध्यम से विकसित सामुदायिक बाड़ी आर्थिक मजबूती का सशक्त माध्यम बन रहा है – अशोक साहू

पाटन.जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू और जनपद पंचायत पाटन सीईओ मनीष साहू ने सोमवार को पाटन विकासखंड के ग्राम केसरा और बोरेन्द्र में विकसित सामुदायिक बाड़ी का निरक्षण किया। यह बाड़ी छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा गरुवा, घुरवा, बाड़ी NGGB के अंतर्गत विकसित की गई है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण व्यवस्था को पुनर्जीवित करना व ग्रामीणों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इस दौरान टुमेश्वर साहू सरपंच, भागवत सिन्हा सरपंच, कमलेश वर्मा, बलदाऊ साहू, नरेश देवांगन सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

यह बाड़ी जो आज भी लॉकडाउन की विपरीत परिस्थिति में लोगो को रोजगार के साथ-साथ हरिभरी ताजा सब्जियां दे रही है। यह सामुदायिक बाड़ी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र और जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू का जिला पंचायत क्षेत्र ग्राम केसरा और बोरेन्दा में स्थित है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा महात्मा गांधी जी ने जो आत्मनिर्भर गांव का मॉडल दिया था वो आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में साकार हो रहा है। हमारा प्रदेश गांवो का प्रदेश है। आज बहुत से लोग रोजगार के लिए बाहर प्रदेश जाते है। प्रदेश में हो रहे पलायन को रोकने और गॉव के नागरिकों को सशक्त बनाने में सुराजी ग्राम योजना महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। केसरा और बोरेन्दा में NGGB के माध्यम से विकसित यह सामुदायिक बाड़ी आर्थिक मजबूती का सशक्त माध्यम बन कर उभर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *