नगर पंचायत पाटन के वार्ड क्रमांक 4 में गहराया पेयजल संकट

संदीप मिश्रा….

पाटन. नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 अखरा (भाटापारा) में पेयजल संकट गहरा गया है। लगभग एक हजार जनसंख्या वाले इस वार्ड में होली के पहले से ही पेयजल का संकट बढ़ जाता है । इस वार्ड में यह समस्या पिछले कई वर्षों से चली आ रही है । यहां के निवासियो को एक किलो मीटर से अधिक की दूरी से पानी लाना पड़ता है। यह वार्ड कुछ ऊंचाई में बसे होने के कारण जल स्तर बहुत जल्दी नीचे चला जाता है। इस वार्ड के हेण्डपम्प में भी पानी नही आ रहा है तो घरों में खुदाय बोर का भी जल स्तर नीचे चला गया है। जिससे जिसके घर मे बोर की सुविधा है उसे भी पानी के लिये दूर तक जाना पड़ता है।

वार्डवासी पीने की पानी की समस्या को लेकर बहुत परेशानी में है ।इस वार्ड में पुराना कोई नल कनेक्शन भी नही है। केवल हेण्डपम्प एव घर के बोर के भरोसे रहते है। लेकिन मार्च के शुरुवात में ही जल स्तर बहुत निचे चला जाता है जिससे मार्च से पानी के लिये बहुत समस्या आ खड़ी होती है यहां नल कनेक्शन भी नही है। नए वृहत पेयजल योजना के अंतर्गत पानी टँकी बनकर तैयार है एव घरों में नल कनेक्शन भी दिया जा चुका है। पर दुर्भाग्य 4 सालों में पीएचई विभाग वृहत पेयजल योजना को पूरा नही कर पाया है ।जिसका खामियाजा वार्ड के जनता को भुगतना पड़ रहा है। नगर पंचायत द्वारा पिछले वर्ष तक होली त्योहार के तुरंत बाद से टैंकर से पानी सप्लाई प्रारम्भ कर दी जाती थी लेकिन इस वर्ष कोरोना वायरस में शोसल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए इस वार्ड में टैंकर से पानी नही दिया जा रहा है। इस वार्ड के लोग किसी तरह सुबह से दूर दूर तक अपने लिये पानी की व्यवस्था में लगे रहते है । वार्ड के पार्षद चन्द्रकला यादव ने कहा कि वार्ड में टैंकर से पानी प्रदान करने की मांग सीएमओ एव अध्यक्ष से किया गया है। पर अभी तक प्रारम्भ नही किया गया है।


नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान शोसल डिस्टेंस का पालन करने के बाध्यता के कारण आपूर्ति में कठनाई हो रही है। इस वार्ड में पानी की समस्या को देखते हुए दो से अधिक स्थानों में बोर के माध्यम से बड़ी टँकी लगाकर पानी देने की योजना है लेकिन लॉकडाउन के कारण दिया हुआ सामान का आर्डर भी नही पहुंच पा रहा है इस वार्ड के निवासियों के पेयजल समस्या का निवारण शीघ्र ही कर लिया जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *