दानवीर भामाशाह सम्मान से सम्म्मनित रामचंद्र साहू की पुण्यतिथि मनाई गई!

दानवीर भामाशाह सम्मान से सम्म्मनित रामचंद्र साहू की पुण्यतिथि मनाई गई!

रानीतराई।ग्राम तेलीगुंडरा के गौरव छग सरकार से सम्मानित दानवीर भामाशाह दाऊ रामचंद्र साहू जी की आज चौथी पुण्यतिथि पर अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,दिनेश साहू सभापति जप,दिनेश साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन,मनीष पटेल सरपंच, दादू राम साहू अध्यक्ष ग्राम विकास समिति ने प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किए।
ज़िप उपाध्यक्ष अशोक साहू ने दाऊ जी को नमन करते हुए उनके द्वारा किए गए दानशीलता को हमेशा याद किया जाएगा।उन्होंने राम कोठी,पाटन स्कूल में 57 एकड़ भूमि दान,सिंचाई के लिए बांध निर्माण 11 एकड़,गोरेगांव आमली में स्कूल निर्माण के लिए 2 एकड़,जिला साहू संघ केलाबाड़ी में कुआ निर्माण सहित अनेकों जनहित कार्य प्रासंगिक रहेगा।
आज ग्राम देवता में पूजा अर्चना,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा में श्रद्धासुमन,ग्राम के सभी देवताओं की पूजा अर्चना कर ग्राम तिहार मनाया गया है।
इस अवसर पर देवनारायण साहू,यशवंत साहू,विमल साहू,चंद्रसेन साहू, भाऊ राम साहू,बीरेंद्र साहू,भोजेंद्र साहू,सुदामा साहू,मथुरा साहू,मन्नू साहू,चिंटू देवांगन, खम्हन यादव सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *