दानवीर भामाशाह सम्मान से सम्मानित दाउ रामचंद्र साहू के चतुर्थ पुण्यतिथि पर मरीजो को फल वितरण,,,जनकल्याण समिति के सेवाभाव

पाटन—दानवीर भामा साह दाऊ रामचन्द साहू के चतुर्थ पुण्यतिथि पे जनकल्याण समिति पाटन के तत्वाधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में उनके सुपुत्र जनपद पंचायत पाटन कृषि विभाग के सजभापति दिनेश साहू देव् आटोडील के प्रोपराइटर देव् साहू व उनके परिजनों ने मरीजो फल वितरण किया गया दाऊ रामचन्द साहू द्वारा समाज व सिक्छा के छेत्र में किये गए कार्यो को विस्तार से बताते हुए युगल किशोर आडिल ने कहा कि दाऊ जी बाल्यकाल से ही सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी थे उनका सपना था कि गाव के लोग शिक्षित हो जागरूक हो उनके द्वारा तेलीगुंडरा शासकीय स्कूल में शिक्षा का अलख जगाने लगातार कार्य किया गया पाटन में संचालित शासकीय चंदूलाल चंद्राकर कालेज व शासकीय हाई स्कूल के लिए 50 एकड़ के लगभग जमीन दान कर अंचल के बच्चो को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया था आज उनके द्वारा किये गए कार्य से अंचल के बच्चे होनहार बनकर उच्च पदों में आसीन हो रहे है आडिल ने कहा कि दाऊ रामचन्द साहू होना मामूली बात नही है लोग जमीन और सम्पत्ति के लिए किसी भी इस्तर तक गिर जाते है उन्होंने कभी अपने किये कार्यो का सार्वजनिक उल्लेख नही किया समय के पाबन्द सादा और सामान्य जीवन शैली गांधी विचार धारा पे चलते हुए पूरे जीवन को जन कल्याण के लिए समर्पित कर दिया जिसे हमेशा याद किया जाएगा उनके बताए मार्ग पर हम सभी को चलते हुए जन सेवा के भाव से कार्य करना चाहिए कार्यक्रम में जनकल्याण समिति के अध्यक्ष चंदशेखर देवांगन, युगल किशोर आडिल,राकेश आडिल ,जितेश वर्मा, नीलमणि वर्मा, राज देवांगन ,चुम्मन लाल सिन्हा ,मनोज साहू ,जागेस्वर देशलहरा ,मोती बघेल शंकर नाग ,भूषण वर्मा ,अशोक साहू ,संदीप मिश्रा उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *