आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आगामी 75 दिनों तक विशेष टीकाकरण अभियान के तहत 18 वर्ष से अधिक आयुवर्गों हेतु शासकीय टीकाकरण केंद्रों में कोविड वैक्सीन का प्रीकॉशन डोज़ निःशुल्क लगाया जा रहा है। पात्र नागरिकों को सुविधा प्रदान करने विकासखण्ड पाटन के 14 साप्ताहिक हाट बाजारों मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक के माध्यम से कोविड टीकाकरण सत्र संचालित किए जा रहे हैं जिसका ग्रामीण बड़ी संख्या में लाभ ले रहे हैं। कलेक्टर दुर्ग श्री मीणा के निर्देश पर सीएमएचओ दुर्ग एवं डीएचओ दुर्ग के मार्गदर्शन में ब्लॉक पाटन के हाट बाजार क्लिनिक में सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। बीएमओ पाटन डॉ आशीष शर्मा ने बताया कि बीईटीओ बीएल वर्मा, सी. साहू एवं सैय्यद असलम के नेतृत्व में कोविड वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही है। आईईसी पार्टनर यूनिसेफ, समर्थन आदि एनजीओ एवं जन प्रतिनिधि गणों का विशेष सहयोग मिल रहा है।
पाटन ब्लॉक के सभी 14 मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक में कोविड वैक्सीनेशन की सुविधा
