उतई।नगर के सदभावना चौक पाटन पुल में संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा एवं श्रावण यज्ञ महोत्सव का आयोजन 18 से 26 जुलाई तक किया जा रहा है। जिसमे भागवताचार्य पंडित हिमांशु कृष्ण महाराज होंगे।प्रवचन का समय दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।कथा प्रसंग 18 जुलाई को दोपहर 2 बजे से कलश यात्रा,वेदी पूजन,देवराज एवं चंचूला की कथा, 19 जुलाई को शिवपुराण परिचय,शिवलिंग स्थापना,भस्म एवम रुद्राक्ष धारण,20 जुलाई को नारद मोह,सृष्टि वर्णन, अर्द्ध नारीश्वर कथा, 21 जुलाई को सागर मंथन,पंचमुख कथा,गंगा अवतरण,राम जन्म उत्सव, 22 जुलाई को सती चरित्र,पार्वती जन्म,शिव पार्वती विवाह, 23 जुलाई को कार्तिक,गणेश की उत्पत्ति,तारकासुर अंत,गजासुर कथा, 24 जुलाई को दुर्वासा एवम हनुमान अवतार,नंदीश्वर अवतार, 25 जुलाई को द्वादश ज्योर्तिलिंग वर्णन, बाणासुर, अंधकासुर,भस्मासुर कथा,शिवकथा, महाचढ़ौत्री 26 जुलाई को पंचक्षर मंत्र,शिव सहस्त्र ताम,पार्थिव शिव अभिषेक,हवन पूर्णाहुति प्रसाद वितरण।आयोजक बीरेंद्र ढोलू साहू ने बताया की इस आयोजन में श्रावण मास होने के कारण 108 पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक कराया जाएगा।
