उतई ।शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुमरडीह में छात्र संघ एवं बाल केबिनेट में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच ग्राम पंचायत डुमरडीह चक्षुप्रभा महिपाल ने बाल केबिनेट में नवनिर्वाचित मंत्रिमंडल को शपथ दिलाई । विभागीय अतिथि विकासखण्ड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक गोविन्द साव ने छात्र संघ में नवनिर्वाचित कक्षा नायक-नायिका एवं शाला नायक-शाला नायिका को शपथ दिलाया । अतिथियों द्वारा छात्र संघ में नवनिर्वाचित शाला नायक-नायिका एवं कक्षा नायक-नायिका शपथ दिलाते हुए बैच लगाकर सम्मान किया गया । अतिथियों द्वारा बाल केबिनेट के नवनिर्वाचित मंत्रिमंडल को शपथ दिलाकर बैच लगाकर सम्मान किया गया । कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार, संकुल समन्वयक सांवत साहू, प्रधान पाठक मिडिल रिसाली देवेन्द्र तिवारी, शिक्षकगण पोषण मारकंडे, निखिल समाजदार, विजय शंकर डहरिया, सुरेखा मंडावी, ममता सिन्हा, ज्योति देवांगन, जागृति मारकंडे एवं सभी बच्चे उपस्थित थे । अंत में नवनिर्वाचित सभी को बधाई देते हुए प्रधान पाठक जी.एल. चेलक ने आभार व्यक्त किया तथा संचालन पोषण मारकंडे ने किया ।
बाल केबिनेट के नवनिर्वाचित मंत्रीगण :- प्रधानमंत्री – कु. उमेश्वरी, शिक्षा मंत्री – कु. जागृति यादव, स्वास्थ्य मंत्री – कु. चंचल बंजारे, भोजन मंत्री – मयंक कुमार, सांस्कृतिक मंत्री – कु. लक्ष्मी, कृषि मंत्री – कु. यामिनी महिलांगे, स्वच्छता मंत्री – कु. खुशबू, ईको क्लब प्रभारी – आदर्श कुमार ।
छात्र संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी :-
शाला नायक – भूपेन्द्र कुमार, शाला नायिका – कु. मेघा बघेल, कक्षा नायक 6वीं – भावेश कुर्रे, कक्षा नायक 7वीं – मयंक कुमार,
कक्षा नायक 8वीं – ढालेश कुमार,
कक्षा नायिका 6वीं – कु. जेसिका बंजारे,
कक्षा नायिका 7वीं – कु. रिया कोसरे
कक्षा नायिका 8वीं कु. आविषा गायकवाड़
शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुमरडीह में छात्र संघ एवं बाल केबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह
