स्वास्थ्य विभाग के 02 कर्मचारी सहित 06 ने कराया पुरुष नसबंदी


उतई ।कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवम् स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग डॉ जे पी मेश्राम के आदेशानुसार , डी एच ओ डॉ एस के मेश्राम एवम् डॉ देवेन्द्र किशोर बेलचंदन खंड चिकित्सा अधिकारी निकुम के निर्देशानुसार तथा डॉ पी एल भगत प्रभारी चिकित्सा अधिकारी उतई, वी एस रामटेके खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी के मार्गदर्शन में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के तहत आज दिनांक 16 जुलाई दिन शनिवार को सीएचसी उतई में 06 पुरुष हितग्राहियों का एन एस वी टी आपरेशन सर्जन डॉ ए के सान्याल द्वारा किया गया। सहयोगी डॉ शालिनी ठाकुर, सीनियर नर्सिंग सिस्टर श्रीमती रानी साधु,नर्सिंग सिस्टर श्रीमती मीता डे, श्रीमती जीतेश्वरी, श्रीमती चंद्रप्रभा साहू, श्री हितेश साहू सी एच ओ, श्री घनश्याम साहू सी एच ओ, श्री जितेंद्र कुमार पटेल आर एच ओ, श्री मनीष कुमार आर एच ओ, श्री दिनेश पाटिल आर एच ओ, श्री संदीप ठाकुर ओटी अटेंडेंट का योगदान रहा। उक्त जानकारी सुपरवाइजर मुकेश कुमार मेश्राम उतई द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *