पद्मश्री डा. आर. एस. बारले व पंडवानी भरथरी गायिका सुश्री अमृता बारले भी हुए शामिल
एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार जनजातीय समाज की बेटी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का आज रायपुर आगमन पर छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुसार मांदर, थाप, करमा नृत्य और ढोल नगाड़ों के माध्यम से आत्मीय स्वागत होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में किया गया।स्वागत में भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला कार्यकारिणी सदस्य केे. के. खेलवार भी शामिल थे।उनके साथ पद्मश्री डा. आर.एस. बारले जी, पंडवानी भरथरी गायिका सुश्री अमृता बारले तथा अन्य कलाकारों के साथ सतनामी समाज के प्रतिनिधि मंडल भी शामिल हुए थे।सबने जीत की अग्रिम हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।
