दुर्ग–सेवा संकल्प के अंतर्गत जिला व्यवसायिक प्रकोष्ठ भाजपा दुर्ग के तत्वावधान में स्कूल बैग वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम नवीन प्राथमिक शाला, वार्ड क्र. 45, पद्मनाभपुर, दुर्ग में दुर्ग लोकसभा सांसद माननीय विजय बघेल जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया । अध्यक्षीय उद्बोधन में जिला संयोजक विनायक नातू ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध देश के प्रधानमंत्री मोदी जी अंत्योदय के अंर्तगत आने वाले जन सामान्य कि सेवा करना ही हमारा मूल उद्देश्य है । शिव चन्द्राकर प्रदेश सह संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किये । उपस्थित कार्यकर्ताओं व छात्र छात्रओं को सम्बोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि राजनीति तो कई पार्टी के लोग करते है परंतु जन सेवा का कार्य सिर्फ हमारी पार्टी करती है मानव सेवा ही राष्ट्र सेवा है ये हम सब की महती जिम्मेदारी भी है । छात्र छात्राओं को स्कूल बैग वितरण प्रशंसनीय कार्य है । मंच संचालन पोषण साहू ने किया एवं उक्त कार्यक्रम में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य मुरली सचदेव, जिला सह संयोजक सुरेश दीक्षित, समीर रिजवी,सदस्य वेदप्रकाश साहू, मुकुंद विश्वकर्मा, रत्न दीप सिंह, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष साजन जोसफ, जिला आर्थिक प्रकोष्ठ संयोजक अनूप गटागट, पूर्व जिला महामंत्री देवेंद्र सिंह चन्देल, जिलाध्यक्ष पोषण आहार समिति जगदीश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सतीश समर्थ,उपाध्यक्ष सुनील साहू, सांसद प्रतिनिधि पुष्पा साहू, संजय सुनीता बोहरा, महामंत्री राकेश यादव,सह कोषाध्यक्ष नरेश शर्मा, मंत्री संजय शुक्ला, मोहन बागुल, कौशल साहू, पार्षद हेमा जग्गी शर्मा, अरुण सिंह, गणेश निर्मलकर, पूर्व आई टी सेल संयोजक राकेश साहू, मंडल आई टी सेल संयोजक मनोज कुमार यादव, भाजयुमो अध्यक्ष राहुल कुमावत, महामंत्री अनिकेत यादव,विपिन चावड़ा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अहिल्या यादव, उपाध्यक्ष सरिता राजपूत, मीना वर्मा, सुनेति साहू, नीलम सिंह, स्मिता महाडिक, किसान मोर्चा मंडल संयोजक गोपीराम साहू,भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक संतोष सिंह, समाज सेवी सी.एस. बाजवा, दौलत राम बागुल, दशरथ पेनदरिया उपस्थित रहे ।
प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठिकाओं ने सांसद व कार्यक्रम के संयोजन टीम का आभार व्यक्त किये ।
जिला भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ ने 60 छात्र छात्राओं को किया स्कूल बैग वितरण
