पाटन—अखिल भारतीय राज्य पेंशनर फेडरेशन नई दिल्ली के निर्णय अनुसार मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक ही दिन पेंशनरों की समस्याओं के निराकरण एवं जायज मांगों के समर्थन में 15 जुलाई 2022 को पाटन में दोपहर 12:00 से 3:00 तक शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया जावेगा पेंशनरों के प्रमुख मांगे है जो इस प्रकार है धारा 49 के नियम छह में थोपे गए दोनों राज्यों की सहमति लेने की प्रक्रिया समाप्त की जाए ,,छठे वेतनमान के अनुरूप 32 माह का एरियर्स भुगतान किया जावे ,,,,सातवें वेतनमान के अनुरूप 27 माह का एरियर्स भुगतान किया जावे,,, केंद्र के समान 34% राहत पेंशन दिया जाए ,,,चिकित्सा भत्ता ₹1000 पेंशनरों को भी भुगतान किया जाय,,
