पाटन। कबीर आश्रम सेलूद में गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर सात्विक चौका आरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया l गुरु शिष्य के पवित्र पूजा में कबीर आश्रम सेलूद के संचालक साहित्य वेदांताचार्य महंत सुकृत दास शास्त्री जी के द्वारा चौका आरती किया गया l साहेब जी ने बताया कि बिन गुरु इस भवसागर से पार नही किया जा सकता इसलिए ये पवित्र बंधन जीवन के साथ और जीवन के बाद तक निभाया जाता है l गुरु के मार्गदर्शन से जीवन सफल होता है l इस अवसर कबीर आश्रम सेलूद के संत भूपत साहेब, संत परमेश्वर साहेब, ग्राम पंचायत सेलूद के सरपंच श्रीमति खेमिन खेमलाल साहू, हितु साहेब, सुदर्शन साहू, प्रकाश साहू, टिकेश्वरी साहू पंच सहित भक्तजन उपस्थित रहे l
कबीर आश्रम सेलूद में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सात्विक चौका आरती सम्पन्न
