पाटन महाविद्यालय में फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत कार्यशाला

दिनांक 12 जुलाई 2022 को शासकीय चंदूलाल चन्द्राकर कला एंव विज्ञान महाविद्यालय पाटन में फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । विषय विशेषज्ञ के रूप में डाॅ जगजीत कौर सलूजा , विभागाध्यक्ष, भौतिक विभाग, शा. वि.या .ता. विज्ञान महाविद्यालय दुर्ग, ने संस्था में गुणवत्ता विकास पर मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के आरंभ में औपचारिक स्वागत के बाद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ .बी. एस.छाबड़ा ने कार्यशाला के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डाला । अंत में सभी की शंकाओं का समाधान डाॅ. सलूजा ने किया । कार्यक्रम का संचालन शैलेष कुमार मिश्र, समन्वयक कार्यशाला ने किया एवं फीडबैक डॉ .रोहित कुमार वर्मा ने प्रस्तुत किया ।आभार डॉ.साधना रहाटगावकर ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *