शनिवार को स्कूलों में बैगलेस घोषित करने के निर्णय का रविवि संघ ने किया स्वागत

रायपुर—- पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ ने राज्य शासन के निर्देश पर स्कूलों में शनिवार को बैगलेस घोषित करने के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रदेश की वर्षों पुरानी परंपरा को वापस लाकर बच्चों के बौद्धिक एवं शारीरिक विकास के लिए किए जा रहे उपाय के लिए प्रदेश के छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार माना है। संघ के अध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर एवं सचिव प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया की ऐसी परंपरा अविभाजित मध्यप्रदेश के समय के स्कूलों में थी । प्राइमरी एवं मिडिल स्कूल के बच्चे सोमवार से शुक्रवार तक पठन-पाठन में व्यस्त रहते थे, लेकिन शनिवार को बिना बैग के बच्चे स्कूल जाते थे। उस दिन पढ़ाई नहीं होती थी । हर क्लास के बच्चे प्रांगण में एक साथ प्रार्थना करने के बाद शिक्षकों के मार्गदर्शन में पी टी ,खेलकूद गतिविधियों में भाग लेते थे। इस दिन बच्चों को शिक्षकों द्वारा प्रदेश एवं देश के ऋषि-मुनियों ,समाज सुधारको ,देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले बड़े-बड़े क्रांतिकारियों, देशभक्त राजनेताओं की अद्भुत ज्ञानवर्धक शिक्षा से परिचित करवाते थे। इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए भिन्न भिन्न प्रकार के साहित्यिक कार्यक्रम ….. एकांकी, नाटक ,प्रहसन करवाते थे , जिससे बच्चों का बचपन से ही शारीरिक एवं बौद्धिक विकास हो सके। आज के जमाने में फोन, मोबाइल आदि के आ जाने से बच्चे उसी में सिमटकर रह गए हैं, जिससे उनका बौद्धिक एवं शारीरिक विकास रुक गया है । इस पर छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री द्वारा अविभाजित मध्यप्रदेश के समय के 55 वर्ष पुरानी शिक्षा प्रणाली को बच्चों के शारीरिक एवं बौद्धिक विकास के लिए फिर से छत्तीसगढ़ राज्य में लागू किया गया है , जो अत्यंत सराहनीय है। इससे बच्चों का बौद्धिक विकास भी होगा और शारीरिक विकास भी होगा ,इससे बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा एवं बच्चे समाज, प्रदेश एवं देश के विश्वविख्यात महान विभूतियों से परिचित होंगे। श्रवण सिंह ठाकुर अध्यक्ष
प्रदीप कुमार मिश्र सचिव
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *