रोशन सिंह@उतई ।जिला स्तरीय शालेय खो खो प्रतियोगिता खेल मैदान पुरई में 14,17 व 19 वर्ष बालक-बालिका 12 जुलाई को उमा रिगरी सरपंच पुरई के मुख्य आतिथ्य मे संपन्न हुआ।प्रतियोगिता मे दुर्ग, पाटन,धमधा एवं बीएसपी की टीमों ने हिस्सा लिया।खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत जरूरी है।खेल से शरीर एवं मन दोनों स्वास्थ्य होते है।वैसे भी हमारा गांव खेल के क्षेत्र में काफी अच्छा कर रहे हैं।उक्त बातें उमा रिगरी सरपंच पुरई ने खेल प्रारंभ होने के पहले बच्चों से कहीं।शा उ मा वि पुरई की प्राचार्य सीमा दवे ने खेल को खिलाड़ी भावना से खेलने की बात बच्चों को बताई।इस अवसर पर राजेश देवांगन पीटीआई पुरई, मोतीलाल साहू पीटीआई उतई,रुखमनी यदु पीटीआई थनौद ,दुर्ग -पाटन-धमधा-बीएसपी के खोखो के कोच-मैनेजर एवं खिलाड़ी बच्चे उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय शालेय खो खो प्रतियोगिता पुरई में सम्पन्न
