रजाए मुस्तफा कमेटी,पाटन में ईदुज्जोह की नमाज अदा की गई।नमाज इमाम अहमद रज़ा खान साहब ने पढ़ाई। आस पास गांवों के सभी मुस्लिम भाइयों ने अपनी उपस्थिति दर्ज़ कराई व नमाज अदा की। मुस्लिम जमात पाटन के अध्यक्ष श्री शेख मजीद साहब ने तमाम भाइयों को ईद की मुबारक बाद दी एवम पूरे मुल्क में अमन और शांति कायम रहने की दुआ की। नमाज के बाद सभी इस्लामी भाइयों ने आपस में गले मिलकर चैनो-अमन के साथ एक दूसरे को बधाइयां दी,इस मौके पर जमात के सबसे वरिष्ठ सदस्य श्री एस.सी शेख, हाजी शकील भाई, कलीम भाई, शाहिद, शाजिद, राशिद ,जाहिद, अय्युब, अरशद, अरबाज़, अनस, मुशाहिद… आदि उपस्थित रहे।
ईदुज्जोहा की नमाज अदा कर पूरे मुल्क में अमन चैन एवं शांति रहने दुआ की
