परमेश्वर कुमार साहू @गरियाबंद। अपनी बेटी पुष्पांजलि (पूर्वी) के एक वर्ष पूर्ण होने पर 23 मई को घोषणा किया कि वे ग्राम के सार्वजनिक स्थानों व अपनी जमीन पर छायादार व फलदार 1000 पौधे रोपेंगें , जिसमें ग्राम के सभी तालाब, सितला मार्ग, बाजार चौक व श्मशान मार्ग शामिल है। उक्त स्थानों पर अमरूद, आमला, कटहल, सीताफल, करौंदा, आम, अशोक, जामुन आदि फल रोपे जाने हैं। इसी तारतम्य में 7 जुलाई को छुरा नगर के समाजसेवी मनोज पटेल के मुख्य आतिथ्य में बाजार चौक पर अशोक के पौध रोप कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें सूत्राधार फगेश्वर कुमार साहू सहित प्रमुख रूप से धनेश ध्रुव, नोहर, ईश्वर,छन्नू यादव, डीहु राम, बाबूलाल साहू, तारण, संतुराम, चेतन, खेमू, रमेश, पुनारद, मनोज ध्रुव, महेश तारक, मनहरण राहुल श्रीवास व कोकिला साहू सहित विशिष्ट अतिथि रेखराम ध्रुव उपस्थित थे। पश्चात् समाजसेवी मनोज पटेल व ग्रामवासी ग्राम के विशेष पिछड़ी जनजाति भूजियां, कमार के घर जाकर शासन की योजनाओं कि वृस्तृत जानकारी प्रदान कर गरीब व जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहयोग का आश्वाशन दिया। उन्होनें लोगों से रक्तदान की अपील की।
कैसे बनी कार्यक्रम की रूप रेखा_
चार साल पूर्व श्री साहू ने रेंजर श्री सोमावार को व्यक्तिगत आग्रह किया था कि वह वनभूमि चित्पथरा में वृक्षारोपण करना चाहता हैं, उन्होनें हर संभव प्रयास का आश्वाशन दिया, बिट गार्ड राहुल श्रीवास व पटवारी इमरान खान भी इस विशेष पहल की तारीफ किया था मगर पंचायत प्रतिनिधि के अरुचि के चलते कार्यक्रम की रूप रेखा नहीं बन पाया। हालांकि ग्राम के वरिष्ठ व्यक्तियों के कहने पर जगह तो आरक्षित हो गई पर वृक्षारोपण का प्रयास नहीं हो पाया। अब जाकर श्री साहू ने अपनी बेटी के प्रथम जन्मदिवस पर संकल्प लिया कि वह वृक्षारोपण कर ग्राम के सार्वजनिक स्थानों को हरा भरा कर प्रदूषणमुक्त करेंगें। ताकि आने वाले भावी पीढ़ियां इसका आनंद लें और जागरूक रहें। इसके लिए उन्होनें खरखरा के उद्यानिकी निरीक्षक श्री सुनील साहू से मिले उनकी सहमति और सरपंच प्रतिनिधि रमेश कुमार ध्रुव के सहयोग के फलस्वरूप कार्यक्रम की रूपरेखा बन पाई। इसके लिए उन्होनें उद्यानिकी निरीक्षक का आभार व्यक्त किया। उन्होनें कहा कि हमें वृक्ष रोपण ही नहीं करना बल्कि शत प्रतिशत बचाना भी हैं। इसके लिए उन्होनें ग्राम के नौजवानों को आगे आने की अपील भी की।
फगेश्वर कुमार साहू एक मामूली शिक्षक है जो शासकीय हाईस्कूल कोठीगांव में विद्या मितान(अ शि) के पद पर पदस्थ हैं। इन्होंने बतौर पत्रकार होते क्षेत्रीय प्रतिनिधियों सहित क्षेत्र में कॉलेज खोलने का मुद्दा जोर शोर से उठाया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह ने धुरसा भाठा मैदान पर नवोदय विद्यालय की घोषणा की मगर उस पर भारी राजनीति हुई। अब श्री साहू अपनी मां की पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष रक्तदान करने की घोषणा भी की है।
इस बाबत उन्होनें लोगों से भी अपील की है।
