बेलटुकरी। प्रारंभिक सेना प्रशिक्षण प्राप्त कर वर्दी के साथ प्रथम गृह नगर आगमन पर बेलटुकरी, जयरामनगर निवासी गिरीश साहू (CRPF) का साहू समाज एवं ग्राम वासियों के द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर रामेश्वर साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ मस्तूरीव पूर्व सरपंच ग्राम बेलटुकरी, उपाध्यक्ष ब्लॉक काँग्रेस कमेटी सीपत के साथ ग्रामवासी एवं समाज के लोगव परिवार जन बड़ी संख्या में उपस्थित होकर हर्ष प्रकट किये।

उपस्थित तहसील अध्यक्ष रामेश्वर साहू ने गिरीश को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की उन्होंने कहा कि यह समाज, गांव राज्य एवं देश के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि एक छोटे से गांव का समाज का बेटा आज अपनी मातृभूमि की रक्षा करने जा रहा है ।
