8 जुलाई 2022 पर्यावरण विज्ञान अध्ययन शाला में एम.एस.सी. प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रारंभ पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के पर्यावरण विज्ञान अध्ययन शाला में एम.एस.सी प्रथम वर्ष के लिए दिनांक 27 जून 2022 से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया जा रहा है जिसका ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर में दिनांक 16 जुलाई 2022 को 12:00 से 1:00 तक आयोजित किया जाएगा इस संबंध में पर्यावरण अध्ययन शाला के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एम.के . देब ने जानकारी दिया कि एम.एस.सी. पर्यावरण विज्ञान विषय में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं अति शीघ्र ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। इसके लिए आवेदकों की योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.एस.सी. में किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए इससे संबंधित पूरी जानकारीविश्वविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान अध्ययन शाला के वेबसाइट /Www.prsu.ac.in ; https ://prsu.ac.in/academic-departments/utd-departments/school- of -studies -in- environmental – science/48 पर उपलब्ध है प्रोफेसर एम.के .देब ,
विभागाध्यक्ष पर्यावरण विज्ञान अध्ययन शाला पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर।
