पाटन। भारतीय जनता पार्टी पाटन विधान सभा क्षेत्र के संयुक्त तीनो मंडल के द्वारा पाटन थाना में पहुंचकर मां काली पोस्टर विवाद में लीना मणिमेकलाई और महुआ मोइत्रा टीएमसी सांसद के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए तीनो मंडल के पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति प्रदान किया l हम सबके आराध्य देवी मां काली के खिलाफ अनर्गल पोस्टर और बयानबाजी करके हिन्दुओ की धार्मिक भावनावो को ठेस पहुचाने का काम इन दोनों के द्वारा किया गया है l हम सबके धर्म और मान सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालो के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने के लिए व ऐसे कृत्य करने वालो के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के लिए आवेदन दिया गया l थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी के द्वारा बताया गया कि पूरे जिले से प्राप्त आवेदन को जमा कर जिला कार्यालय में संयुक्त रूप से एक ही जगह तीन दिवस के भीतर एफ आई आर दर्ज किया जाएगा l इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा,मध्य पाटन भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू,उत्तर पाटन मंडल अध्यक्ष लोकमणी चंद्राकर,दक्षिण पाटन मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य मोरजध्वज मोनू साहू, नेता प्रतिपक्ष योगेश निक्की भाले, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक,महामंत्रीगण हरिशंकर साहू,विनय चन्द्राकर,उत्तरा सोनवानी,दक्षिण महिला मोर्चा अध्यक्ष शैलेन्द्री मंडावी, मंडल उपाध्यक्ष हर्ष भाले, दामोदर चक्रधारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष कुणाल शर्मा, जिला मंत्री युवा केवल देवांगन, मिलन देवांगन, मिथलेश शुक्ला, रमेश देवांगन, नन्हा वर्मा, डागेश्वर वर्मा, योगेश साहू, टिकेन्द्र वर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिन्दुओ की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वालो को बक्शा नही जाएगा- भाजपा
