रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ ने शोभना सिंह का किया स्वागत

रायपुर—07 जुलाई 2022 को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के समस्त पदाधिकारियो के साथ सरगुजा विश्विद्यालय से आई श्रीमती शोभना सिंह सहायक कुलसचिव का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत करते हुए उनका सम्मान किया ।
उनकी पदस्थापना विश्विद्यालय के सामान्य प्रशासन विभाग में किए जाने पर कर्मचारी संघ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका सम्मान करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनसे कर्मचारीहित में सदैव सकारात्मक सोच की पहल पर अमल करने का मैडम जी से आग्रह किया।
गौरतलब है की श्रीमती शोभना सिंह की प्रथम नियुक्ति सहायक सचिव के पद पर संत गुरु गहिरा विश्वविद्यालय सरगुजा में हुआ था। जिसका शासन ने स्थानांतरण कर प्रदेश के सबसे बड़े विश्वविद्यालय पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में कर विश्विद्यालय का मान बढ़ाया है। वे 6 जुलाई 2022 को हमारे विश्वविद्यालय में आकर कार्यभार ग्रहण की है । आपके स्वागत के लिए निम्न कर्मचारी नेतागण उपस्थित थे सर्वश्री श्रवण सिंह ठाकुर , प्रदीप कुमार मिश्र, डा अर्चना शर्मा, निशा ठाकुर, प्रवीणा यादव ,योगेश्वरी वर्मा ,दीपक नेताम , सागर नासा ,दीपक शर्मा हरीश पांडे, सोनसाय ठाकुर, हेमंत साहू आशीष राजपूत आदि नेता गणों ने स्वागत किया।
श्रवण सिंह ठाकुर अध्यक्ष ,
प्रदीप कुमार मिश्र सचिव
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ रायपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *