उतई ।स्व रजभान साहू के स्मृति में पुत्र लक्ष्मण बाबा मनसुखा साहू,गुलाब साहू द्वारा शा प्रा शाला धनोरा के बच्चों के मध्यान्ह भोजन करने के लिए जन सहयोग के बतौर 35 नग स्टील थाली प्रदान किया गया। शा प्रा शाला धनोरा परिवार सादर धन्यवाद प्रेषित किया। यह एक अच्छा पहल है। विदित हो कि शा प्रा शाला धनोरा में जन सहयोग से स्मार्ट क्लास का संचालन किया जा रहा है। सहयोगी पालको शिक्षकों द्वारा ऐसे सहयोग की परंपरा की शुरुआत एक नेक कार्य के रूप में जारी रखने आग्रह किया गया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से शाला के प्रधान पाठिका सांग मैडम, सुमन प्रधान,टिकेंद्र कुमार यदू, कमलेश साहू, मनसुखा साहू, गुलाब साहू, मनोज कुमार पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
प्राथमिक शाला धनोरा को जन सहयोग से मिला स्टील बर्तन
