पाटन। आज ग्राम पंचायत महका खुर्द के गौठान में फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया एवंराज्यपोषित पोषण बाड़ी योजना के तहत शासकीय उद्यानिकी अटारी (पाटन) के द्वारा ग्राम पंचायत के लोगों को फलदार पौधों एवं सब्जी के बीजों का वितरण किया गया।
उक्त अवसर पर बीआर गुलेरी वन एवं उद्यानिकी विभाग, सरपंच सुरेंद्र गायकवाड, सोमेश्वर साहू पटवारी, परमेश्वर टंडन प्रधान पाठक, श्रीमती विमला साहू, श्रीमती लतेश्वरी सचिव, नेमचंद निर्मलकर पंच, धर्मेंद्र सिन्हा रोजगार सहायक, श्याम दास मानिकपुरी कोटवार, जितेन्द्र चेलक, तोरण वर्मा गौठान अध्यक्ष, डेविड तारक मुरलीधर ,भोजराज चंद्रशेखर वर्मा, सुखदेव यादव गिरधारी निर्मल, टोमन यादव, रघुवीर निर्मल, माखन निर्मल, माखन जांगड़े, बोधनी गोपाल वर्मा, आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।
महकाखुर्द में फलदार पौधों एवं सब्जी बीज का वितरण व वृक्षारोपण किया गया
