उतई ।नगर के सब्जी मार्केट बाजार चौक उतई में मानवता के उपासक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद एवं जनसंघ के संस्थापक व हमारे पथ प्रदर्शक परम श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर उतई भाजपा नगर इकाई द्वारा उनके जयंती के अवसर पर उन्हें याद कर उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर अनवरत चलने का संकल्पों लिया गया।
जिसमें प्रमुख रूप से फत्तेलाल वर्मा, सोनू राजपूत, सोहन रिगरी, रूपेश पारख, नगर भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण साहू नरेन्द्र साहू, आशीष साहू, नरेन्द्र साहू जी, काशीराम साहू, पीयूष गंभीर, श्रीमती लता सोनवानी, लाकेश देवांगन, चंदू देवांगन, योगेश ठाकुर आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
