विक्रम शाह ठाकुर@कुम्हारी। विगत 28 जून से लापता कुम्हारी के कपड़ा व्यापारी को अंततः पुलिस ने रायपुर में पकड़ा। घटना के मुताबिक कुम्हारी के जय कलेक्शन नाम कपड़े की दुकान चलाने वाला जय कुमार साहू अचानक 28 की रात को अपनी दुकान बंद कर घर ही नहीं पहुंचा। दूसरे दिन उसकी मोटर सायकिल एवं मोबाइल खारुन नदी के के पास बरामद किया गया। अनहोनी की आशंका से नदी में एस डी आर एफ की टीम दो दिन लगातार उसे खोजती रही लेकिन कुछ भी पता नही चला। इस बीच पुलिस द्वारा जय का मोबाइल भी खंगाला गया कॉल डिटेल्स के आधार पर उसके नजदीकी लोगों से पूछताछ भी की गई लेकिन कोई जानकारी नही मिली। इसी बीच अपने किसी परिचित से उसने संपर्क किया इसी नंबर को ट्रेस किया गया जिससे पता चला कि लापता व्यापारी पटना में है।
पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ . अभिषेक पल्लव के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग (शहर) संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी भिलाई विश्वास चंद्राकर, निरीक्षक सायबर क्राइम संतोष मिश्रा के मार्ग निर्देशन में गुमशुदा की पतासाजी हेतु टीम बनाकर सउनि अजय सिंह और आरक्षक एसीसीयु अरविंद मिश्रा को तत्काल पटना भेजा गया। व्यवसायी द्वारा दूसरे लोगों का फोन इस्तेमाल कर गुमराह करते हुए पटना से साउथ बिहार एक्सप्रेस में रायपुर आ गया, जिसे ट्रेस कर एवं मुखबीर की सूचना पर रायपुर के मौदहापारा में पकड़ा गया। व्यापारी द्वारा अपनी मृत्यु की साजिश रचकर गुमराह करने हेतु अपनी मोटर सायकल एवं मोबाईल फोन को खारून नदी में छोड़कर गुम हो गया था। व्यवसायी के मुताबिक वह व्यक्तिगत मानसिक परेशानी व तनाव के दौर से गुजर रहा था। इस कार्रवाई में निरीक्षक पीडी चंद्रा, उनि प्रकाश शुक्ला, सउनि अजय सिंह, आरक्षक अरविंद मिश्रा, आरक्षक विक्रांत सिंह, आरक्षक राजकुमार सिंह, आरक्षक कविंद्र साहू, आरक्षक दिलीप हरदे की सराहनीय भूमिका रही।
हफ्ते भर से लापता कपड़ा व्यवसायी को पुलिस ने रायपुर में पकड़ा
