वन होम वन ट्री के अंतर्गत परसदा स्कूल में पौध रोपण

अतिथियों ने पौध रोपण को मानव जीवन के लिए बताया ,,लाभकारी

पाटन—-वन होम वन ट्री योजना के अन्तर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसदा मे आज अशोक, गुलमोहर, आँवला के साथ सो पत्तियों के पौधे रोपित किया गया। इस अवसर वार्ड पार्षद युजेन्द्र साहू , श्रीमती सती यादव , विधायक प्रतिनिधि राजेश यादव , संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित बिजौरा , संस्था के प्रधानाचार्य सत्येंद्र यदु,शिक्षक नरेश कुमार यादव, मोहित कुमार शर्मा, श्रीमती पूर्णिमा यादव, सुशील कुमार साहू के साथ नगर जन सह विद्यालय के समस्त छात्रों की उपस्थिति रही,उपस्थित जन समूहों के शिक्षक मोहित कुमार शर्मा के निर्देशन पौधों के संरक्षण के लिए प्रेरणा गीत प्रस्तुति सह संकल्प दिलाया गया आतिथ्य उद्बोधन में पार्षद श्री साहू ,विधायक प्रतिनिधि श्री यादव एवं सी.ए.सी.बिजौरा द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें पेड़ पौधों से ही प्राण वायु मिलती है, पर्यावरण स्वच्छ रहता साथ हमारे प्राकृतिक संपदा के रूप मे है अतः हम सब मिलकर संरक्षित करने प्रयास करें।
उपरोक्त जानकारी देते हुए शिक्षक मोहित कुमार शर्मा ने बताया कि हमारे विद्यालय के अधिकांशतः बच्चों ने अपने घरों में पौधे रोपित कर संरक्षित करने संकल्प लेकर शासन के योजना वन होम वन ट्री को सफल बनाने का प्रयास किया।आयोजन मे स्वागत उद्बोधन संस्था प्रमुख सतेंद्र यदु एवं आभार शिक्षक श्री यादव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *