दुर्ग विकासखण्ड स्तरीय टेनिस बाल चयन स्पर्धा में 60 बालिका हुई शामिल

रोशन सिंह@उतई ।दुर्ग विकासखंड स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट (बलिका वर्ग) 14,17 व 19 वर्ष का चयन स्पर्धा 6 जुलाई दिन बुधवार को शा उ मा वि मतवारी के खेल मैदान में समपन्न हुआ। विभिन्न स्कूलों के लगभग 60 बच्चों ने इस चयन स्पर्धा में शामिल हुए।चयनित बच्चे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे जो 20 जुलाई को शा उ मा वि मतवारी के खेल मैदान में खेला जाएगा।इस अवसर पर ग्राम पंचायत मतवारी की सरपंच केशरी साहू, स्कूल के प्राचार्य बी के गान पंच ढुलेश्वरी साहू, पीटीआई गण मतवारी अशोक कुमार रिगरी, टुम्मन देवांगन उमरपोटी, सुनील डडसेना कोड़िया, नागेश्वर राव तकिया पारा,अरुणा बनाईत वैशाली नगर, अचला विश्वकर्मा ढौर की गरिमामय उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *