दुर्ग: सड़क दुर्घटना में दो भाइयों की मौत पर युवा मोर्चा ने जताया रोष, पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग किया

दुर्ग। विगत दिनों दुर्ग के हृदय स्थल पटेल चौक में सड़क दुर्घटना से दो भाइयों की जान चली गई। दोनों अपने परिवार के प्रमुख थे दोनों ही अपने परिवार के कुलदीपक थे। यातायात अव्यवस्था के चलते उनकी जान चली गई और वहीं दूसरी ओर यातायात विभाग के कर्मचारी अधिकारी सिर्फ चालान काटने में लगे रहे। युवा मोर्चा के अध्यक्ष नितेश साहू ने यातायात विभाग पर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु ज्ञापन सौंपा और कहा कि यातायात विभाग के कर्मचारियों को इस बात पर ध्यान देना चाहिए की चलानी कार्यवाही के बजाय ट्रैफिक सिग्नल के नियमों का पालन हो अगर यातायात पुलिस सजग रहती तो इन दोनों भाइयों की सड़क हादसे में मृत्यु नहीं होती शहर में ट्रैफिक दबाव बढ़ते जा रहे हैं। नो एंट्री के समय भी बड़ी-बड़ी वाहनों का शहर के अंदर परिचालन हो रहा है जो दुर्घटना को निमंत्रण दे रहा जो चिंता का विषय है। इधर स्टेशन रोड व इंद्रिरा मार्केट में रोज़ जाम लग रहा वहाँ व्यवस्था बनाना छोड़ पुलिस चालान काटने में व्यस्त रहती है। जल्द इस व्यवस्था में सुधार नही होने पर युवा मोर्चा सड़क पर उतर आंदोलन करेगी। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से ज़िला अध्यक्ष नितेश साहू,ज़िला पंचायत सदस्य मोनू साहू, प्रचार प्रमुख राहुल भट्ट,मीडिया प्रभारी चंद्रकांत साहू,ज़िला कार्यकारिणी पीयूष मालवीय, राहुल पाटिल युवा मोर्चा महामंत्री अनिकेत यादव,शुभम कोमबे,यश देवांगन,अजय साहू, अधिवक्ता सुरेंद्र यादव,अधिवक्ता गौरव सोमानी सहित अन्य उपस्तिथ थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *