एक देश मे दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नही चलेंगे-दिनेश साहू

पाटन। भारतीय जनता पार्टी मध्य मण्डल पाटन के ग्राम तेलीगुंडरा शक्ति केंद्र में जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयन्ती मनाई गई l मंडल उपाध्यक्ष दिनेश साहू ने कहा कि एक देश मे दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नही चलेंगे l सेवा और राष्ट्वाद की विचारधारा से ओत प्रोत प्रखर राष्ट्रवादी नेता के रूप अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले डॉ मुखर्जी जी ने अंतिम सांस तक देश की सेवा किया l इस अवसर पर प्रमुख रूप से दिनेश साहू उपाध्यक्ष भा.ज.पा मध्य मंडल पाटन, चित्रसेन साहू बूथ अध्यक्ष, प्रेमलाल साहू, पोषण साहू नारेंद्र साहू तेनसिंग साहू श्याम लाल साहू उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *