परमेश्वर कुमार साहू@ब्यूरो रिपोर्ट,महासमुंद। महासमुंद जिला अवैध शराब बिक्री का गढ़ बन गया है। गांव-गांव,गली-गली अवैध रूप से बिक रहे देशी और विदेशी शराब की बोतले पुलिस और आबकारी विभाग की कार्यों की पोल खोल रख दिया है या यूं कहे की जिम्मेदारो के संरक्षण में ही अवैध शराब बिक्री का कारोबार खूब फल फूल रहा है।तो वही किसी भी जनप्रतिनिधियों को भी इससे कोई सरोकार नहीं है।जिस तरह से बेखौफ और खुलेआम देशी और विदेशी मदिरा शराब की बिक्री हो रही है उससे तो साफ जाहिर है की इस अवैध कारोबार में जुड़े लोगो की विभागीय अधिकारियों और नेताओं से अच्छी पकड़ है।
महासमुंद जिले में भीमखोज थाना क्षेत्र में जिला मुख्यालय से बागबाहरा रोड में राष्ट्रीय राजमार्ग 353 में स्थित ग्राम पचेड़ा में तालाब के पास भारी मात्रा में देशी शराब प्लेन, माशाला और अंग्रेजी शराब गोवा की हजारों बोतले की बिक्री हो रही है।ग्राम पचेड़ा मिनी शराब भट्ठी बन चुका है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम पचेड़ा में इस अवैध शराब बिक्री को ग्रामीणों द्वारा ठेका दिए जाने की बात सामने आ रही है।महासमुंद के अवैध शराब कारोबारियों द्वारा क्षेत्र की भोले भाली जनता को प्रलोभन देकर गांव गांव शराब परोसने का कार्य कर लोगो की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे है।जिसके जद में युवा,जवान और बुजुर्ग सहित सभी तबके के लोग इसकी चपेट में आ रहा है।जिससे परिवारों में अशांति और कलह की स्थिति निर्मित हो रही है।जिस तरह से ग्राम पचेड़ा में सरकार की शराब दुकानों का शराब गांवों तक पहुंच रहा है वो आबकारी विभाग और कोचियों के साथ मिलीभगत को साफ दर्शा रहा है।इतने बड़े पैमाने पर शराब भट्ठी से गोवा ,प्लेन और मशाला की भरी बोतले हजारों की संख्या में शराब के अवैध कारोबारियों तक पहुंचना कई सवालों को जन्म दे रहा है।
शराब कोचिया ने कवरेज करने गए मीडियाकर्मी से बदसुलकी कर दिया धमकी
आपको बता दे की ग्राम पचेड़ा में बिक रहे अवैध शराब बिक्री को लेकर news24carate ने पहले भी प्रमुखता से खबर प्रकाशन किया था और महासमुंद एसपी को जानकारी दिए थे।बावजूद किसी भी प्रकार से कोई उचित कार्यवाही नही हुई।जिसको लेकर एक बार फिर पड़ताल किया गया। जहा ग्राम पचेड़ा में तालाब के पास शराब बेचते फिर मिला और बड़े बड़े बोरियो में गोवा,प्लेन और मशाला की शराब रखा हुआ था।जिसका फुटेज बनाने के समय शराब कोचिया के गुर्गे ने मोबाइल छीनकर वीडियो और फोटो को डिलीट कर दिया और हमारे संवाददाता के ही मोबाइल से अपना आका को फोन कर फोटो खींचने और वीडियो बनाने की जानकारी दी और और धौंस दिखाते हुए देख लेने की धमकी कवरेज करने गए हमारे संवाददाता को दिया।इस तरह से विभागीय अधिकारियों के संरक्षण के चलते शराब के अवैध कारोबारियों का हौसला इतना बुलंद हो गया है की मीडियाकर्मियों के साथ बदसलूकी और धमकी तक देने से बाज नहीं आ रहा है। ऐसा नही की अवैध शराब बिक्री की जानकारी आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन को न हो।इनके नाक के ही नीचे शराब के अवैध कारोबारियों का गोरखधंधा फल फूल रहा है। शराब कोचियों के पहुंच और पकड़ के सामने कानून भी महासमुंद जिला में नतमस्तक हो गया है।जिसके चलते शराब कोचियों पर कार्यवाही के लिए इनके हाथ पैर फूल रहे है।
वर्जन
भीमखोज खल्लारी थाना को अभी अवगत कराकर कार्यवाही के लिए निर्देशित कर रह हूं।
विवेक शुक्ला, एसपी महासमुंद
