नए कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने जारी किया आदेश

, दुर्ग— जिले में हर सोमवार और मंगलवार को जनदर्शन का कार्यक्रम किया जाता है. जहां पर कलेक्टर लोगों की समस्या सुनते हैं और उनका निराकरण करते हैं. अक्सर पहले यही होता था कि कलेक्टर लोगों की समस्या को फारवर्ड करने की बात कहते थे लेकिन दुर्ग के नए कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने एक आदेश जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि जनदर्शन के समय जितने भी विभाग है उनके एक अधिकारी इस जनदर्शन में शामिल होंगे.

ताकि जो भी लोग अपनी समस्या लेकर यहां पहुंचे. तो तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारी से जानकारी ले सकें और उनकी समस्या का समाधान कर सके और अगर जनता की शिकायत में संबंधित विभाग के अधिकारी के लापरवाही पाई जाएगी तो उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई भी तत्काल की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *