दुर्ग। प्रदेश पँचायत सचिव संघ के निर्देशानुसार विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी दुर्ग जिला पँचायत सचिव संघ द्वारा पँचायत सचिव स्थापना दिवस का आयोजन 7 जुलाई को सुबह 11 बजे से जनपद पंचायत धमधा अंतर्गत ग्राम मुरमुदा मंगल भवन में आयोजित किया गया है।कार्यक्रम में दुर्ग जिला के 334 पंचायत सचिव उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में ताम्रध्वज साहू गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, जगतगुरु रूद्र कुमार मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, रविन्द्र चौबे मंत्री कृषि एवम संसदीय कार्य छत्तीसगढ़ शासन, आशीष छाबड़ा विधायक बेमेतरा, अश्वनी साहू अध्यक्ष कृषि उपज मंडी बोर्ड दुर्ग,श्रीमती शालिनी रिवेन्द्र यादव अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग,श्रीमती सरस्वती रात्रे अध्यक्ष जनपद पंचायत धमधा, देवेन्द्र देशमुख अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग, श्रीमती रामबाई सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, हीरा वर्मा अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी अहिवारा सहित सरपंच संघ पदाधिकारी,अधिकारी/कर्मचारी एवं जिले जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जिला स्तरीय पँचायत सचिव स्थापना दिवस का आयोजन 7 जुलाई को मुरमुदा (धमधा) में
