नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग में 06 जुलाई को रक्तदान शिविर का आयोजन

उतई।नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग (छ.ग.) युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय,भारत सरकार के तत्वाधान में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 121वी जयंती के उपलक्ष्य में 06 जुलाई 2022 को रक्तदान शिविर का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग कार्यालय में किया जा रहा है। जिसका उदेश्य प्रदेश के युवाओं को रक्तदान करने के प्रति जागरूक करना है।इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र से संबद्ध सभी युवा मंडल,महिला मंडलो एवं स्वयसेवकों द्वारा रक्तदान किया जाना है। साथ ही अन्य सामाजिक संगठनों से अपील है की इस पुण्य कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *