नगर पंचायत उतई की बैठक विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

रोशन सिंह@उतई ।नगर पंचायत उतई नगर परिषद की बैठक संपन्न हुई। नगर पंचायत उतई की बैठक अध्यक्ष के नेतृत्व में आरंभ हुई जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। नगर में लगे हुए विद्युत पोल पर अलग से सड़क बत्ती विस्तार के लिए तार एवं ट्रांसफर लगाने का निर्णय लिया गया।
वार्ड नंबर 9 से आए दो जाति प्रमाण पत्र आवेदन को स्वीकृत किए गए।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा साहू समाज के लिए दिए गए भवन के लिए ठेकेदार को स्वीकृति प्रदान कर काम चालू करने के लिए आदेश किया गया। साथ ही साथ और अनेक निर्णय लिए गए।
बैठक में नगर अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी, उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा, पार्षद प्रहलाद वर्मा, वीरेंद्र गोस्वामी, सुरता सिंह गढे, राकेश साहू,सरस्वती साहू, संतोषी कुंजाम, योगेश ठाकुर,सतीश चंद्राकर,भीमसेन सिन्हा, एल्डरमेन प्रेमनारायण साहू,खुमान सिंह साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सोहेल कुमार, सब इंजीनियर योगेश्वर ठाकुर,पंचायत कर्मचारी अंकालु साहू,लुकेश्वरी देवांगन, योगेश साहू आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *