तहसील साहू संघ पाटन की कार्यकारिणी बैठक मंगलवार को

पाटन। तहसील साहू संघ पाटन की कार्यकारिणी की बैठक दिनांक 05.06.2022 दिन मंगलवार को दोपहर 1 बजे से साहू सदन पाटन में।आयोजित किया गया है। बैठक में जिला साहू संघ दुर्ग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी की शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थिति बाबत चर्चा एवं अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। तहसील साहू संघ पाटन के महासचिव खेमलाल साहू ने तहसील साहू संघ पाटन के प्रबंध कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारीगण, कार्यकारिणी सदस्यगण, सलाहकार, विशेष आमन्त्रित सदस्यगण, समस्त प्रकोष्ठ के संयोजक, सहसंयोजक गन, परिक्षेत्रीय साहू संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को उपस्थिति रहने की अपील किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *