बरसात में जल जनित रोगों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग चलाएगा मुहिम,,

पाटन—बरसात में जल जनित रोगों से बचाव की मुहिम के लिये पाटन के खंड चिकित्सा अधिकारी डा आशीष शर्मा ने सभी बीईईटीओ व स्वास्थ्य सुपरवाइजर ओर एल एच व्ही को प्रशिक्षण दिया है इसी तारतम्य मे ग्राम पंचायत पचपेड़ी के स्वास्थ्य केंद्र मे जल जनित रोग पीलिया के संबंध मे सेक्टर सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने लोगों को बताया कि लोगो को पानी उबालकर पिऐ ओर ताजा भोजन खाए ओर हाथ को शौच ओर खाने के पूर्व साबून से धोना चाहिए गामीणों ने शपथ लिए कि.पीलिया से बचाने घर घर जाकर लोगों को सचेत करेगे डा आशीष शर्मा ने बताया कि बारिश का पानी जल स्त्रोत नलकूप, हैडंपम्प, कुआ,टंकी मे पहुंचने से उसके साथ सभी प्रकार की गंदगी भी पहुंचती है इसलिए पानी का शुध्दि करण जरूरी है गांवो मे मितानिनों के माध्यम से क्लोरीन टेबलेट वितरण किया गया है एक गोली पिने के पानी मे एक गुंडी मे रात मे डालने से सुबह पानी.पिने योग्य हो जाएगा ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक मुरली मनोहर वर्मा ने बताया कि जल जनित रोगों मे उल्टी दस्त भी इसी मौसम मे प्रारंभ होता है ओ आर एस घोल पिने से निर्जलीकरण से बचाव होता है सी एच ओ के वाणी ने बताया कि इस मौसम हल्का बुखार, ओर स्कीन डिसीज भी होती है इसलिए बुखार के लिए खून जांच ओर कोविड जांच कराना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *