पाटन ब्लाक स्तरीय स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता सम्पन्न पाटन ब्लाक की टीम गठित जनकल्याण समिति पाटन ने खिलाड़ियों को केला व बिस्किट वितरण किये।


पाटन। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटन के तत्वाधान में शासकीय चंदूलाल चन्द्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन के बैडमिंटन कोर्ट में पाटन ब्लाक स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन माँ सरस्वती की पूजा व माल्यार्पन करके, कालेज प्राचार्य डॉ बीएस छाबड़ा, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी टी आर जगदल्ले, विकास खण्ड क्रीड़ा प्रभारी एस देवदास ने किया। प्रतियोगिता में सेजेस सेलूद, सेजेस पाटन, ज्योति विद्यालय चरोदा, शास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेलूद किंग एन्ड क्वीन भिलाई 3, किंग एन्ड क्वीन भिलाई 3 की टीम ने भाग लिया। प्रतियोगिता पश्चात बेहतर खेल प्रदर्शन के आधार पर अंडर 14 बॉयज में ईशान गिरी ज्योति विद्यालय चरोदा, अंडर 14 गर्ल्स, ई तीर्था श्री, ज्योति विद्यालय चरोदा, सनापला नापिक, किंग एन्ड क्वीन भिलाई 3 , अंडर 17 बॉयज हर्ष बघेल सेजस सेलूद, मानस देवांगन सेजस भिलाई 3, अंडर 19 बादल वर्मा सेजस पाटन, शान अली ज्योति विद्यालय चरोदा, का चयन किया । चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेंगे टीम मैनेजर हेमन्त बघेल पीटीआई सेजस पाटन कोच अतुल नागवंशी होंगे। सफल प्रतियोगिता के लिए पीटीआई ललित साहू व चयनित टीम को बीईओ टी आर जगदल्ले, कन्या विद्यालय प्रचार्य श्रीमती प्रमिला चन्द्राकर , जनभागीदारी अध्यक्ष हेमन्त देवांगन ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दिए है। प्रतियोगिता को सफल बनाने में रेफरी अतुल नागवंशी, चूड़ामणि नागवंशी, इकेश वर्मा, डॉ नरेश साहू पीटीआई तरीघाट, भेषिका वर्मा सिरसाकला, टिकेश साहू तर्रा, श्रीमती नीता सोनी, सेलूद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता में उपस्थित होकर जनकल्याण समिति पाटन के अध्यक्ष ने पाटन के अध्यक्ष चन्द्रशेखर देवांगन, व सदस्य राज देवांगन, युगल किशोर आडिल, जितेश वर्मा, नीलमणी, मोती बघेल, शंकर नाग, राकेश वर्मा, अशोक साहू, भूषण वर्मा, के ओर से सभी खिलाडियों को फल व बिस्किट वितरण करते हुए मनोबल को बढ़ाते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *