पाटन— बोल बम कावड़ यात्रा समिति पाटन क्षेत्र के तत्वाधान में प्रतिवर्ष सावन के पवित्र माह में कांवर यात्रा महोत्सव का आयोजन किया जाता है इसी तारतम्य में इस वर्ष भी कांवर यात्रा महोत्सव का आयोजन हेतु तिथि तय करने एवं अन्य विषयों पर चर्चा हेतु बोल बम कंवर यात्रा समिति के सदस्यों की आवश्यक बैठक चंडी मंदिर प्रांगण में दिनांक 5 जुलाई 2022 दिन मंगलवार को दोपहर 2:00 आहूत की गई है। जिसमें बोल बम कांवर यात्रा समिति पाटन क्षेत्र के समस्त सदस्यों की उपस्थिति प्रार्थनीय है।उक्त जानकारी संयोजक
जितेन्द्र वर्मा ने दी,,
