धनोरा हाई स्कूल में पर्यावरण विषय मे व्यख्यान का आयोजन,,,

दुर्ग—शनिवार दिनांक 2 जुलाई को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनोरा में पर्यावरण विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें वक्ता के रूप में डॉक्टर अनीता सावंत को आमंत्रित किया गया। डॉक्टर सावंत सीनियर साइंटिस्ट के पद पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल रायपुर में कार्यरत है।
डॉक्टर सावंत ने पर्यावरण के तत्वों की जानकारी देते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की बात रखी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार जागरूकता के अभाव में मोरिशस नामक देश से डोडो नाम का पक्षी एवम अत्यंत एक मूल्यवान प्रजाति का वृक्ष लुप्त हो गया। उन्होंने बताया कि ईश्वर द्वारा प्रदत्त तत्वों को सहेज कर रखना हम सब की जिम्मेदारी है। यदि आज हम इसकी देखभाल नही करेंगे तो भविष्य बेहतर नही बना सकेंगे। सिंगल यूज पॉलिथीन एवं प्लास्टिक के भी उदाहरण देते हुए उन्होने इसके इस्तेमाल न करने की बात कही। इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम को विद्यार्थियों ने बहुत ध्यान से सुना एवम सराहा।
प्राचार्य श्रीमती नीलिमा गजपाल ने अतिथि वक्ता को धन्यवाद देते हुए विद्यार्थियों से अपील की, कि वह सिंगल यूज प्लास्टिक का पूर्णतः विरोध करे एवम् अपने घरों और गांव में सभी लोगों को पॉलिथीन की जगह कपड़ो के बैग उपयोग करने को कहें।
अंत में प्राचार्य श्रीमती नीलिमा गजपाल एवम् वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती सर्जना त्रिपाठी ने डॉक्टर सावंत का सम्मान कर उन्हे श्रीफल एवम् पौधा भेंट किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक डॉ श्रीमती विभावरी केशरी , श्रीमती अलका आगलावे, श्रीमती अपर्णा तिवारी, कु इंद्राणी बोस,कु प्रीति ताम्रकार,श्रीमती नारायणी सिन्हा श्रीमती सारिका सोनी श्रीमती गायत्री सैनी एवम् श्री देवेन्द्र साहू उपस्थित रहें एवम् यथोचित सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सरिता श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *