स्व सहायता समूह कौशल प्रशिक्षण का पालिकाध्यक्ष राजेश्वर ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक निर्देश

विक्रम शाह ठाकुर@कुम्हारी। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के महत्वाकांक्षी योजना स्व सहायता समूह कौशल प्रशिक्षण का आज नगर पालिका परिषद कुम्हारी के अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी जितेन्द्र कुशवाहा द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा कम्प्यूटर के बेसिक जानकारी के संबंध में हितग्राहियों से प्रश्न किया गया जिसका हितग्राहियों से सटीक जवाब दिया। जिसे सुन कर पालिकाध्यक्ष राजेश्वर सोनकर प्रसन्न हुये। अध्यक्ष ने बताया कि यह प्रशिक्षण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजना है और इसका क्रियान्वयन कुम्हारी मे सर्व प्रथम हुआ है यह प्रशिक्षण स्व सहायता समूह के सदस्यों एवं उनके परिवार के सदस्यों के लिए है जो कि पूर्णतः निःशुल्क है इसके लिए किसी फीस की आवश्यकता नहीं है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी जितेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि सभी महिलाओं को स्व सहायता समूह से जूङना चाहिए। इससे महिलाओं मे बचत एवं एकता की भावना का विकास होता है। उनका आर्थिक, सामाजिक एवं वैयक्तिक विकास होता है। निरीक्षण के दौरान कम्प्यूटर प्रशिक्षक चित्रा साहू, कढाई बुनाई प्रशिक्षक ज्योति दहरिया, मेहंदी प्रशिक्षक करूणा साहू, ब्यूटी पार्लर के प्रशिक्षक सामुदायिक संगठक श्रीमति सुधा वर्मा एवं श्रीमती दीप्ति गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *