- आतंकवाद के विरोध में किया गया पुतला दहन।
विक्रम शाह ठाकुर@कुम्हारी। उदयपुर राजस्थान में कन्हैया लाल राठौड़ की निर्मम हत्या के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, आरएसएस भाजपा एवं अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा 2 जुलाई को किए गए छत्तीसगढ़ बंद के आह्वान को भरपूर जन समर्थन मिला । स्थानीय व्यापारियों ने भी अपना समर्थन देते हुए सुबह से ही अपनी दुकाने बंद रखी । कार्यकर्ताओं द्वारा आतंकियों के विरुद्ध नारेबाजी की। शाम को नगरभ्रमण करते हुए नेशनल हाईवे में कपड़ा मार्केट के समीप शाम 3 बजे आतंकवाद की कड़े शब्दों में भर्त्सना एवं नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन किया गया । मौके पर पुलिस प्रशासन द्वारा आवागमन को व्यवस्थित रखने का प्रयास सराहनीय रहा।
