जिला साहू संघ दुर्ग के शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भुपेश बघेल

दुर्ग। जिला साहू दुर्ग का त्रिवार्षिक आम चुनाव विगत दिनों सम्पन्न हुआ था। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 10 जुलाई को गायत्री पैलेस चिखली दुर्ग में सुबह 11 बजे से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्यअथिति मुख्यमंत्री भुपेश बघेल होंगे। आज जिला साहू संघ दुर्ग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नंदलाल साहू के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को आयोजन में बतौर मुख्यअतिथि आमंत्रित करने मुख्यमंत्री निवास रायपुर पहुंचे। मौके पर प्रमुख रूप से प्रदेश साहू संघ के सलाहकार रमेश साहू,महामंत्री प्रदेश साहू संघ लखन लाल साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष खिलावन साहू, मंडी बोर्ड दुर्ग अध्यक्ष अश्वनी साहू, जिला साहू संघ दुर्ग कार्यकारी अध्यक्ष यतीश साहू उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *