रायपुर .छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने कोरोनावायरस महामारी के संक्रमण को देखते हुए शासकीय कार्यालयों को सैनिटाइज की मांग की गई है।
फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा, प्रवक्ता विजय झा,बी पी शर्मा,संजय सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर देश में कोरोनावायरस के संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के अन्तर्गत डेंजर जोन के रूप में चिन्हित जिलों के समस्त शासकीय कार्यालयों में कारीडोर बनाने के साथ ही कार्यालय आने – जाने वाले कर्मचारियों एवं आगंतुकों की थर्मल स्क्रीनिंग कर प्रवेश देने की मांग की गई है। साथ ही शासकीय कार्यालयों के प्रवेश द्वार में एक रजिस्टर भी रखने हेतु सुझाव देते हुए आगंतुकों की विस्तृत जानकारी की प्रविष्टी करने का अनुरोध भी किया गया है।इस व्यवस्था से भविष्य में किसी व्यक्ति को वायरस का संक्रमण होने से इस व्यक्ति के संपर्क में आए हुए आगंतुकों को क्वारंटाइन में रखा जा सके।रायपुर स्थित मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष भवन में सेंट्रलाइज्ड एसी लगा हुआ है।देश के वैज्ञानिकों एवं चिकित्सकों द्वारा कोरोनावायरस के संक्रमण के संबंध में लगातार आम जनता को वायरस के संक्रमण एवं रोकथाम हेतु जानकारी दी जा रही है। एम्स नईदिल्ली के डायरेक्टर के अनुसार कोरोनावायरस सेंट्रलाइज्ड एसी के माध्यम से फैल सकता है।ऐसी दशा में शासन को मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष भवन में सेंट्रलाइज्ड एसी के माध्यम से कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने हेतु आवश्यक उपाय करने की मांग मुख्य सचिव से की गई है।
